Bollywood News


सोनम कपूर आहूजा ने बताया के पति आनंद आहूजा के अलावा कौन है उनके सबसे करीब

सोनम कपूर आहूजा ने बताया के पति आनंद आहूजा के अलावा कौन है उनके सबसे करीब
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर हमेशा से ही अपने लुक्स और फैशन सेंस की वजह से चर्चित रहती हैं| सोनम अपने सोशल प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर कुछ अलग तस्वीरें साझा करती रहती हैं| इसी बीच सोनम ने इन्स्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है जो फैन्स के बीच खूब वायरल भी होने लगा है|

हाल ही में सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अनोखी तस्वीरें साझा की, जिसमे वह हल्के पीले रंग के ड्रेस में नज़र आ रही हैं। इस लिबाज़ पर पोल्का डॉट्स की प्रिंट है, जिसे उन्होंने भाने नामक एक ब्रांड से प्रेरित हो कर लिया है। इस पोस्ट के कैप्शन में वह अपने करीबी लोगों का धन्यवाद करते हुए वह लिखती हैं, "Looking back at you in my fave @bhaane 📸 @anandahuja (not bad with the 📷 husband... I take my words back)." देखिए पोस्ट -



बता दें की सोनम कपूर आहूजा को आखिरी बार बड़े परदे पर 2019 में फिल्म "द ज़ोया फैक्टर" में देखा गया था| यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जिसे अभिषेक शर्मा ने निर्देशित किया था| हालाँकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ज्यादा चल नहीं पाई और इसके बाद से उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है|

End of content

No more pages to load