Bollywood News


आईपीएल 2020: आरसीबी की जीत पर प्रेग्नेंट अनुष्का ने दी अपनी ये प्रतिक्रिया

आईपीएल 2020: आरसीबी की जीत पर प्रेग्नेंट अनुष्का ने दी अपनी ये प्रतिक्रिया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के रोमांच से भरे मैच में मुंबई इंडियन्स को सुपर ओवर में हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की है| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियन्स के बीच हुआ मुकाबला काफी दिलचस्प और रोमांच से भरपूर था| आरसीबी की जीत पर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बड़ी ही मजेदार प्रतिक्रिया सामने आई है|

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने आरसीबी की जीत की तस्वीर शेयर करते हुए कहा, "प्रेग्नेंट लेडी के लिए खेल कुछ ज्यादा ही एक्साइटिंग था, क्या टीम है यह"| सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं| बता दें, आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर तीन विकेट पर 201 रन का मजबूत स्कोर बनाया था, मुंबई की टीम ने जवाब में पांच विकेट पर 201 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया जिसको अंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अपने नाम कर लिया|

मुंबई ने 99 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले इशान किशन की बजाय कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या को सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिये उतारा लेकिन नवदीप सैनी ने इस ओवर में केवल सात रन दिये| मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने पहली तीन गेंदों में केवल दो रन दिये, लेकिन विराट कोहली ने आखिरी नीची रहती फुलटॉस आखिरी गेंद पर विजयी चौका लगा दिया|

विराट और अनुष्का इस साल जनवरी में अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। अनुष्का ने कोरोनोवायरस महामारी के कारण अधिकांश फ़िल्मी शूट को फिलहाल निलंबित कर दिया है। इस समय वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सीज़न की तैयारी कर रहे अपने पति विराट कोहली के साथ UAE में हैं|

End of content

No more pages to load