Bollywood News


हाथरस में गैंगरेप पीड़िता की मौत पर कंगना रानौत - स्वरा भास्कर ने प्रतिक्रियाएं

हाथरस में गैंगरेप पीड़िता की मौत पर कंगना रानौत - स्वरा भास्कर ने प्रतिक्रियाएं
उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता ने मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया| इस घटना ने बॉलीवुड सेलेब्स को भी हिला कर रख दिया है, बॉलीवुड एक्ट्रसेजेज कंगना रनौत, स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा इस घटना काफी दुखी नज़र आई हैं| उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के साथ पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है|

गौरतलब है कि हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 19 साल की एक दलित युवती के साथ यह घिनौनी वारदात 14 सितम्बर को तब घटी थी, जब युवती पशुओं का चारा लेने के लिए अपनी मां के साथ खेत गई थी| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गांव के ही चार दरिदों ने उसे एक खेत में खींचकर गैंग रेप का शिकार बना डाला और हमला करके उसे जान से मार डाला| इस निंदनीय और घिनोनी हरकत पर बॉलीवुड सितारे अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिये कुछ पोस्ट-





बता दें कि घटना के बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी और आनन-फानन में उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था| हालत बिगड़ता देख उसे सफदरजंग रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई| इस समय सोशल मीडिया पर लड़की को न्याय दिलाने की मांग उठ रही है|

End of content

No more pages to load