Bollywood News


लॉकडाउन से पहले इस जगह का लुत्फ़ उठा रही थीं ज़रीन खान, तस्वीर साझा कर कही ये बात

लॉकडाउन से पहले इस जगह का लुत्फ़ उठा रही थीं ज़रीन खान, तस्वीर साझा कर कही ये बात
बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान के अदाकारी के चर्चे सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी है| अभिनय के अलावा लोग उन्हें उनके फैशन सेंस तथा बेबाक अंदाज़ के लिए भी खूब पसंद करते हैं। वैसे तो उन्हें सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद नहीं है पर जब भी वह कुछ पोस्ट करती हैं, सोशल प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा देती हैं|

हाल ही में ज़रीन खान ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की। जब वह अपने ट्रैवल शो के चलते बिकानेर गईं थीं तब उन्होंने यह फोटो लिया था। इस तस्वीर में अदाकारा काफ़ी खूबसूरत दिख रही हैं, और उन्हें अपने प्रशंसकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं, "Some beautiful paths can't be discovered without getting lost' - EROL OZAN. 📸 - @tush_91 #TravelWithZareen #Throwback #TbT #Bikaner #Rajasthan #TravelDiaries #HappyHippie #ZareenKhan." देखें पोस्ट -



ज़रीन अब बॉलीवुड निर्देशक हरीश व्यास की अगली फिल्म "हम भी अकेले तुम भी अकेले" में अंशुमन झा के साथ मुख्य किरदार में नज़र आएँगी| अगर आपको घूमने और दोस्ती वाली फिल्मे पसंद हैं, तो यह फिल्म आपको खूब पसंद आने वाली है| फ़िलहाल इस फिल्म के रिलीज़ की कोई जानकारी नहीं दी गई है पर कयास है की इसके मेकर्स जल्दी ही सभी जानकारियों की घोषणा कर देंगे|

End of content

No more pages to load