Bollywood News


वरुण धवन - किआरा आडवाणी चंडीगढ़ में करेंगे इस फिल्म की शूटिंग शुरू!

वरुण धवन - किआरा आडवाणी चंडीगढ़ में करेंगे इस फिल्म की शूटिंग शुरू!
कुछ समय पहले खबर आई थी कि निर्देशक राज मेहता ने अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है और इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन और किआरा आडवाणी मुख्य भूमिका में नज़र आएगें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म में वरुण के माता-पिता के रूप में अनिल कपूर और नीतू कपूर दिखाई देने वाले हैं। निर्माताओं का कहना है कि फिल्म को अक्टूबर के अंत तक लोगों के सामने प्रस्तुत कर दिया जाएगा|

फ़िल्मी गलियारों से मिली खबरों के अनुसार वरुण धवन ने हाल ही में अमर कौशिक की फिल्म 'भूमि' के लिए छह महीने के बाद काम फिर से शुरू किया। वह जल्द ही किआरा आडवाणी के साथ राज मेहता की रोमांटिक कॉमेडी का कार्यक्रम शुरू करने के लिए चंडीगढ़ रवाना होंगे। फिल्म के सह-निर्माता शशांक खेतान शूटिंग के लिए चयनित टीमों पर काम करने और स्थानों पर शूटिंग की अनुमति लेने के लिए पहले से ही चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।

सूत्रों की मानें तो वरुण धवन अक्टूबर के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। अनिल कपूर और नीतू कपूर के आखिरी शेड्यूल के दौरान कलाकारों के शामिल होने की उम्मीद है। अगर आपको पता हो वरुण धवन और किआरा आडवाणी फिल्म 'मिस्टर लेले' में नज़र आने वाले हैं, परन्तु अब यह फिल्म किस दिन रिलीज़ होगी इसके बारे में कोई जानकारी नही है|

किआरा के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में राज मेहता की इस अनटाइटल्ड फिल्म के अलावा, अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करती नज़र आने वाली हैं। उनके फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

वरुण की बात करें तो वह आने वाले समय में, उनके पिता डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुली नंबर1' में सारा अली खान के साथ मुख्य भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी, परन्तु कोरोनोवायरस के कारण अब इस फिल्म को दिवाली के मौके पर अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load