Bollywood News


बॉलीवुड के महानायक ने किया ऑर्गन डोनर बनने का ऐलान, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड के महानायक ने किया ऑर्गन डोनर बनने का ऐलान, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन देश में प्राकृतिक आपदाओं या किसी अन्य मुश्किल के समय में कई मदद के लिए सामने आए हैं| अमिताभ ने सूखा या बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए कई बार करोड़ों रुपये की धनराशि राहतकोष में दी है| हालांकि इस बार अमिताभ ने इससे कई कदम आगे जाकर अपने ऑर्गन डोनेट करने की घोषणा की है| इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से अपने फैन्स के साथ साझा की है|

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर खुद की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके कोट पर एक छोटा सा ग्रीन कलर का रिबन भी है| इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "मैं एक शपथ ले चुका ऑर्गन डोनर हूँ, मैंने ये ग्रीन रिबन इसकी पवित्रता के लिए पहना हुआ है"| अभिनेता की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिये -



बिग बी के ट्वीट के जवाब में काफी लोगों ने डोनेशन के बाद मिले अपने खुद के सर्टिफिकेट शेयर किए हैं और बताया है कि किस तरह वे भी अपने ऑर्गन्स डोनेट कर चुके हैं| वहीं कुछ ऐसे हैं जिन्होंने अमिताभ से प्रभावित होकर अपने ऑर्गन्स डोनेट करने की बात कही है, इसी बीच एक यूजर ने ट्वीट करके कहा कि अमिताभ के ऑर्गन्स किसी को ट्रांसप्लांट किए ही नहीं जा सकते| यूजर ने लिखा कि, "सर आपको हेपेटाइटिस-बी रहा है, इसलिए आपके ऑर्गन्स किसी अन्य इंसान को नहीं लगाए जा सकते हैं| इसके अलावा आप खुद का लिवर ट्रांसप्लांट करवा चुके हैं और इम्युनोसप्रेसेंट ड्रग्स लेते हैं|

End of content

No more pages to load