Bollywood News


अपने कामुक अवतार तथा दिलकश अदाओं से दीवाना बना रही हैं करिश्मा लाला शर्मा

अभिनेत्री करिश्मा लाला शर्मा को टीवी सीरियल "पवित्रा रिश्ता" और "ये हैं मोहब्बतें" शो से प्रसिद्धि प्राप्त हुई। जहां उन्हें देशभर से लोगों का प्यार मिलता है, वहीं उन्हें अपने फैन्स के संपर्क में रहने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसन्द है। वह हमेशा अपने फोटोशूट की शानदार झलकियां पोस्ट करके लोगों का दिल जीत लेती हैं।

करिश्मा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक बोल्ड फोटोशूट में अपनी भव्य सुंदरता को दिखाते हुए कुछ तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में वह एक काले रंग के ट्यूब ड्रेस में नज़र आ रही हैं तथा अपने प्रशंसकों को आकर्षित कर रही हैं। इसके साथ पोस्ट को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, "Trying to forget something as intriguing as this would be an exercise in futility." डालिए पोस्ट पर नज़र -



आपकी जानकारी के लिए बताते हैं कि आखिरी बार करिश्मा शर्मा को फ़िल्मी पर्दे पर पिछले साल अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म "उजड़ा चमन" में आईना का किरदार निभाते हुए देखा गया था| फ़िलहाल वह कुछ समय के लिए ब्रेक पर हैं और घर पर रह कर फोटोशूट में व्यस्त चल रही हैं, कयास है कि वह जल्दी ही अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में फैन्स के साथ जानकारी साझा करेंगी|

End of content

No more pages to load