Bollywood News


ब्रेकिंग! 'दिल बेचारा', 'सड़क 2' और 'लूटकेस' होंगी सिनेमाघरों में रिलीज़!

ब्रेकिंग! 'दिल बेचारा', 'सड़क 2' और 'लूटकेस' होंगी सिनेमाघरों में रिलीज़!
इस साल कोरोना महामारी के कारण कई फ़िल्में सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हो रही हैं | बॉलीवुड में भी 'दिल बेचारा', 'सड़क 2', और 'लूटकेस' समेत कई फ़िल्में डिजिटली रिलीज़ हुई हैं और अब इन फिल्मों के फैन्स के लिए गुड न्यूज़ आ रही है | खबर है की ये तीनो ही फ़िल्में एक बार फिर रिलीज़ के लिए तैयार हैं मगर इस बार सिनेमाघरों में |

हालिया ख़बरों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत व संजना सांघी स्टारर 'दिल बेचारा' 15 अक्टूबर को, अलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर व संजय दत्त स्टारर 'सड़क 2' 22 अक्टूबर को और कुनाल खेमू की 'लूटकेस' 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही हैं | तीनो ही फ़िल्में ३ हफ्ते लगातार रिलीज़ की जाएंगी जिससे बॉलीवुड के ऑस्ट्रलियाई फैन्स काफी खुश हैं |

बता दें की भारत में फिलहाल सिनेमाघर बंद पड़े हैं हालांकि फिल्मों से जुड़ी कई संसथाओं ने नौकरियां बचाने के लिए सरकार से सिनेमाघर खोलने की अपील की है | हालांकि इस मामले में अब तक कोई अपडेट नहीं मिला है की देश में सिनेमाघर कब तक खुल सकते हैं लेकिन अफवाह है की दिवाली तक इस बात की कोई संभावना नहीं है |

End of content

No more pages to load