Bollywood News


अक्षय कुमार बोले ट्विंकल खन्ना से रसोई का ये काम भी नही होता!

अक्षय कुमार बोले ट्विंकल खन्ना से रसोई का ये काम भी नही होता!
अक्षय कुमार और लेखक ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में ट्वीक इंडिया के साथ एक मजेदार इंटरव्यू किया है| इसमें अक्षय और ट्विंकल ने बच्चों के साथ एक सवाल-जवाब सेशन में काफी एन्जॉय किया| अक्षय ने इसका एक वीडियो इन्स्टा पर अपने फैन्स के साथ साझा किया है, इसमें वह बच्चों द्वारा पूछे गए मजेदार सवालों का जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बच्चों ने दोनों से काफी सवाल किए, जिसमें अक्षय और ट्विंकल ने अपने घर में खाना पकाने से लेकर, सुपरहीरो की तरह घर में स्टंट करने तक का खुलासा किया, जो देखने में काफी मजेदार था। यह पूछने पर कि घर में बेहतर रसोइया कौन है, अक्षय ने खुलासा किया कि ट्विंकल एक आमलेट भी नहीं बनाती है जबकि ट्विंकल ने स्वीकार किया कि उनका बेटा आरव घर का सबसे अच्छा शेफ है। वीडियो शेयर करते हुए, अक्षय ने लिखा कि, "इंटरव्यू विद ट्वीक इंडिया जैसे सबसे डरावने इंटरव्यू लेने वाले ... @Weakindia ने मुझे और @twinklerkhanna को हॉटसीट पर बैठा दिया और हमें अपने सीक्रेट को फैलाना पड़ा, जो हमारे पसंदीदा सुपरहीरो हमारे घर के सबसे अच्छे शेफ के लिए था"| देखिये वीडियो-



अक्षय कुमार के फैंस इस समय उनकी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले ये फिल्म मार्च महीने में रिलीज़ होने वाली थी, परन्तु कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है। इसके अलावा वह, रंजीत तिवारी निर्देशित 'बेल बॉटम', साजिद नडियाडवाला निर्देशित 'बच्चन पण्डे' और चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित 'पृथ्वीराज' जैसी फ़िल्मों में अपने चाहने वालों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं।

End of content

No more pages to load