Bollywood News


अक्षय कुमार ने 'बेल बॉटम' की शूटिंग ख़त्म, नए पोस्टर में लग रहे धांसू!

अक्षय कुमार ने 'बेल बॉटम' की शूटिंग ख़त्म, नए पोस्टर में लग रहे धांसू!
बॉक्स ऑफिस पर लगातार 3 बैक टू बैक 200 करोड़ी फ़िल्में देने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय जल्द हमें रंजित तिवारी की स्पाई-थ्रिलर 'बेल बॉटम' में एक दमदार किरदार में दिखने वाले हैं | फिल्म से अक्षय के किरदार का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद से ही फैन्स में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई है जो की दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है |

अक्षय पिछले कुछ दिनों से फिल्म के आखिरी चरण की शूटिंग लन्दन में कर रहे थें जो की पूरी हो गयी है और इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो गयी है | इस बता की जानकारी खुद खिलाड़ी कुमार ने ही इन्स्टाग्राम प् र्फैंस से शेयर की और साथ ही फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर भी साझा किया जिसमे वे धांसू दिख रहे हैं | देखिये -



बता दें की रंजित तिवारी के निर्देशन में बनी रही फिल्म बेल बॉटम में अक्षय के साथ वाणी कपूर, हुमा क़ुरेशी, व लारा दत्ता भी नज़र आएंगी | फिल्म के निर्माता हैं वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा अडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल अडवाणी | बेल बॉटम 2 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी |

End of content

No more pages to load