Bollywood News


वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे अनुराग कश्यप, पायल घोष उत्पीड़न मामले में हुई पूछताछ

वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे अनुराग कश्यप, पायल घोष उत्पीड़न मामले में हुई पूछताछ
फिल्म एक्ट्रेस की ओर से दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न मामले में मुंबई पुलिस ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप को समन भेजा था, जिसके बाद फिल्म मेकर पुलिस के सामने पेश होने पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। निर्देशक मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं, जहां उन्हें एक्ट्रेस की ओर से दर्ज मामले में पेश होना है। इससे पहले बुधवार को पुलिस ने समन भेजकर गुरुवार सुबह हाजिर होने के लिए कहा था, बता दें कि वह सही समय पर पुलिस स्टेशन पहुंच गए हैं।

पायल घोष के आरोप हैं कि अनुराग कश्यप ने उन्हें उनके घर पर बुलाकार यौन उत्पीड़न किया था। पहले एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप पर आरोप लगाए थे और इसके बाद उन्होंने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनकी शिकायत के आधार पर अनुराग पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376(1)- यौन दुष्कर्म, 354 (महिला पर शीलभंग करने के इरादे से हमला करना), 341 (ग़लत ढंग से रोकना) और 342 (जबरन कैद करना) के तहत पुलिस रिपोर्ट दर्ज़ की गई।

वैसे अनुराग कश्यप ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पहले अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया के जरिए इन आरोपों पर जवाब दिए थे और उसके बाद उन्होंने लीगल टीम के जरिए भी स्टेटमेंट जारी किया था। अब देखना है कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई क्या होती है और अनुराग अपनी तरफ से कोर्ट में क्या दावे करते हैं, अनुराग ने एक्ट्रेस के सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया था|

अनुराग कश्यप पर मुकादमा दर्ज करवाने के बाद भी एक्ट्रेस फिल्ममेकर पर जुबानी हमले कर रही हैं। अगर आपको पता हो पायल ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोश्यारी से अनुराग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की। कई लोग एक्ट्रेस का समर्थन कर चुके हैं और कई लोग अनुराग के समर्थन में सामने आए हैं। अब देखना ये होगा की दोनों के बीच की यह जंग कहाँ जाकर खत्म होती है|

End of content

No more pages to load