Bollywood News


टोनी ल्यूक ने अपनी डिजिटल डेब्यू सीरीज़ 'एक्सपायरी डेट' के बारे में कही ये बात

ज़ी5 ने वेब स्पेस में कुछ बेहतरीन थ्रिलर पेश करते हुए अपनी एक अलग जगह बना ली है। हाल ही में घोषित नवीनतम सस्पेंस थ्रिलर 'एक्सपायरी डेट' के टीज़र ने दर्शकों को इसके प्रति उत्साहित कर दिया है जो बोल्ड, डार्क और रहस्यमय है। दस एपिसोड की इस श्रृंखला में स्नेहा उल्लाल और टोनी ल्यूक प्रमुख भूमिका में नज़र आएंगे और साथ ही, दर्शकों को इनके बीच एक पैशनेट लिप लॉक भी देखने मिलेगा।

अभिनेता टोनी ल्यूक इस सीरीज़ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे है। इस बारे में बात करते हुए अभिनेता ने साझा किया*,"तकनीकी रूप से, यह मेरी डिजिटल डेब्यू होगा। मजेदार बात यह है कि हर बार जब मैं किसी प्रोजेक्ट में शामिल होता हूँ चाहे वह फिल्म, ओटीटी या ओन्स्टेज थिएटर हो, हर बार मुझे यह एक डेब्यू की तरह ही लगता है क्योंकि जो उत्तेजना और घबराहट होती है, यह सब पहले डेब्यू की तरह ही होती है। साथ ही, मुझे फिल्म या ओटीटी की शूटिंग में कोई अंतर नज़र नहीं आता है।

अपनी एक अनोखी कहानी के साथ, 'एक्सपायरी डेट' एक सस्पेंस थ्रिलर है जो आपको सीट से बांधकर रखती है। हर एपिसोड में प्यार और प्रतिशोध के जाल में उलझे नए ट्विस्ट की एक श्रृंखला सामने आएगी। थ्रिलर की कहानी दो जोड़ों और उनके एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नज़र आएगी। कहानी तब मोड़ लेती है जब ईर्ष्या और क्रोध नायक के स्वभाव में एक अंतर्निहित बदलाव पैदा कर देता है और उनका धोखा, विश्वासघात और शातिर स्वभाव सभी के सामने आ जाता है।

नॉर्थस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित और शंकर के मार्तंड द्वारा निर्देशित, श्रृंखला में मधु शालिनी और अली रेज़ा भी नज़र आएंगे और यह हिंदी व तेलुगु दोनों में रिलीज़ होगी। 'एक्सपायरी डेट' दस एपिसोड की एक श्रृंखला है जो 2 अक्टूबर को ज़ी5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

End of content

No more pages to load