Bollywood News


वेब सीरीज़ का निर्माण करेगें पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी

एम एस धोनी हाल ही में एक साइंस फिक्शन वेबसीरीज के चलते काफी सुर्ख़ियों में हैं| इस सीरीज़ को एक ऐसी किताब से प्रेरित होकर बनाया जा रहा है जो अभी तक पब्लिश भी नहीं है और जिस लेखक ने ये किताब लिखी है ये उनकी पहली रचना है| हालांकि धोनी अपने इसी एक्सपेरिमेंटल अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं|

ये एक अघोरी की कहानी होगी जो एक द्वीप पर हाई-टेक सुविधाओं के बीच फंस गया है| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने क्रिकेट से परे बहुत अलग व अन्य खेल में रन बनाने की योजना बनाई है। वे एक वेब सीरीज़ के साथ ओटीटी स्पेस में प्रवेश कर रहे हैं।

साक्षी और एमएसडी ने अपने बैनर धोनी एंटरटेनमेंट को 2019 में डॉक्यूमेंट्री 'द रोर ऑफ द लायन' के साथ लॉन्च किया था। अब वे एक ऐसी वेब सीरीज़ लेकर आ रहे हैं, जो कि एक नवोदित लेखक द्वारा लिखित एक अप्रकाशित पुस्तक का रूपांतरण है। साक्षी ने कुछ समय पहले कहा था कि, "मैंने क्रिएटिव एक्शन में विचार और सोच पेश करने की प्रक्रिया पर अधिक ध्यान दिया है। स्क्रीन पर जीवन के लिए एक अवधारणा को देखने की खुशी मुझे मंत्रमुग्ध करती है, और हम यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रक्रिया गुणवत्तापरक हो। जब हम 'द रोर ऑफ द लायन' बना रहे थे, तो हमने सोचा कि यह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने का सही समय है।"

End of content

No more pages to load