हाल ही में खबर आई थी की वरुण धवन व किआरा अडवाणी हमें जल्द 'गुड न्यूज़' के निर्देशक राज मेहता की आगामी कॉमेडी फिल्म में नज़र आने वाले हैं | दोनों के ही फैन्स इस खबर से काफी उत्सुक हैं और इन्हें पहली स्क्रीन शेयर करते देखने का इंतज़ार करने लगे है | अब इस अनटाइटल्ड फिल्म से जुडी एक खबर और आ रही है जो फैन्स की उत्सुकता को और भी बढाने वाली है |
बॉलीवुड की गलियों से सुनने में आया है की इस फिल्म में वरुण धवन और किआरा अडवाणी की फ्रेश जोड़ी के साथ अनिल कपूर और नीतू कपूर भी पहली बार एक साथ काम करते नज़र आएँगे | फिल्म की कहानी एक लम्बे समय से शादीशुदा (अनिल कपूर - नीतू कपूर) जोड़े के इर्द-गिर्द घुमती दिखेगी जो तलाक लेने का फैसला करते हैं | फिल्म में वरुण उनके विदेश में रह रहे बेटे और किआरा उसकी पत्नी के किरदार में दिखेंगी |
फ़िल्मी परदे पर वरुण धवन हमें अपने पिता डेविड धवन के निर्देशन में बनी कुली नंबर 1 में सारा अली खान के साथ एंटरटेन करते दिखेंगे जो की अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी | वहीँ किआरा अडवाणी अबीर सेनगुप्ता की इन्दू की जवानी में आदित्य सील के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नज़र आएंगी |
वरुण - किआरा की आगामी कॉमेडी फिल्म में हुई इन दिग्गज सितारों की एंट्री!
Saturday, October 03, 2020 10:34 IST


