Bollywood News


'83' - 'सूर्यवंशी ' जैसी बड़ी फ़िल्में सिनेमाघरों में तब तक नहीं होंगी रिलीज़, जब तक...

केंद्र सरकार द्वारा जारी की गयी लेटेस्ट गाइडलाइन्स के मुताबिक़ 15 अक्टूबर से देशभर में सिनेमाघर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे मगर बड़ी फ़िल्में तब भी बड़े परदे पर दस्तक नहीं दे सकती | जी हाँ, इसका कारण है की सिनेमाघरों का खुलना या न खुलना राज्य सरकारों पर भी निर्भर करता है जो की राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या देखते हुए ही इस बात पर कोई फैसला लेंगी |

अब गौर करने लायक बात ये है की बॉलीवुड फिल्मों का 25-30 प्रतिशत बिज़नस महाराष्ट्र से आता है और राज्य में कोरोना के हालात देखते हुए सिनेमाघरों का खुलना कुछ मुश्किल नज़र आ रहा है | साथ ही देश के और भी कुछ राज्य हैं जहां कोरोना मरीजों की बड़ी संख्या के कारण सिनेमाघर खुलने में कुछ समय और लग सकता है | ऐसे में जब तक देश के सभी सिनेमाघर खुलते नहीं तब तक बड़े बजट की फिल्मों का बड़े परदे पर दस्तक देना मुश्किल है क्यूंकि बड़ी कमाई होना मुश्किल है |

ऐसे में बड़े बजट की फिल्मों के निर्माता कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते जब तक की देशभर के या ज़्यादातर राज्यों के सिनेमाघर खुल नहीं जाते | बता दें की रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' व '83' समेत और भी कई फ़िल्में हैं जिनके रिलीज़ होने का इंतज़ार फैन्स कर रहे हैं और हालात देखते हुए लगता है की उनका ये इंतज़ार और लम्बा होने वाला है |

End of content

No more pages to load