Bollywood News


अली अब्बास ज़फर की सुपरहीरो फिल्म के लिए कैटरिना न शुरू की ट्रेनिंग

कैटरिना कैफ अपने 15 साल के करियर में हमें कई तरह के किरदारों में नज़र आई हैं मगर जल्द ही वे पहली बार एक सुपरहीरो किरदार में हमें एंटरटेन करती दिखाई देंगी अली अब्बास ज़फर की आगामी फिल्म में | इस फिल्म के कैटरिना से लेकर उनके फैन्स तक हर कोई उत्सुक है जिसका आधिकारिक ऐलान निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने कुछ समय पहले ही किया था |

अब सुनने में आ रहा है की कैटरिना कैफ ने इस फिल्म के लिए ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है | जी, अली अब्बास ज़फर ने इस बात का खुलासा हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान किया | अली जो की फिलहाल कबाई में हैं उन्होंने बताया की कैटरिना ने फिल्म में अपने किरदार में ढलने के लिए वर्कआउट शुरू कर दिया है और सब ठीक रहा तो जनवरी 2021 से फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी |

बता दें की अली इस अनटाइटल्ड फिल्म के अलावा सैफ अली खान स्टारर तांडव का भी निर्देशन कर रहे हैं जो एक पोलीटिकल-ड्रामा है| वहीँ कैटरिना कैफ हमें ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ गुरमीत सिंह के निर्देशन में बन रही हॉरर - कॉमेडी फिल्म फ़ोन भूत में भी नज़र आएंगी जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर कुछ समय पहले जारी किया गया था | फिल्म के निर्माता हैं फरहान अख्तर व रितेश सिधवानी |

End of content

No more pages to load