Bollywood News


बॉलीवुड के एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ की आकर्षक बॉडी देखकर फैंस हुए हैरान

बॉलीवुड के एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ की आकर्षक बॉडी देखकर फैंस हुए हैरान
बॉलीवुड के एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ इस समय अपनी नई तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं| तस्वीर में वह अपनी बैक बॉडी दिखाते नज़र आ रहे हैं, जिसको देखकर उनके साथी और फैंस उनकी बॉडी से खासे 'इम्प्रेस्ड' दिखाई दे रहे हैं| टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह कैमरे की तरफ पीठ करके खड़े दिखाई दे रहे हैं|

तस्वीर पोस्ट होते ही उनके चाहने वालों ने कमेंट्स सेक्शन में तारीफों के पुल बाँध दिए| अभिनेता अनिल कपूर ने टाइगर की तारीफ़ करते हुए लिखा, 'शानदार .. प्रेरणादायक' साथ ही संगीतकार और गायक हिमेश रेशम्मिया ने भी टाइगर की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा 'सुपर' | देखिये पोस्ट -



हाल ही में टाइगर श्रॉफ का पहला गाना 'अनबिलीवेबल' रिलीज़ किया गया हैै | गाने और संगीत के बारे में बात करते हुए टाइगर ने कुछ समय पहले कहा था कि, 'मैं हमेशा से खुद की धुन को गाना और उसपे डांस करना चाहता था और मुझे आखिरकार ऐसा करने का मौका मिला| मैं इस सफर को शुरू करके बहुत उत्साहित हूं- सीखने और एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है'|

End of content

No more pages to load