Bollywood News


प्रेगनेंसी के दौरान करीना कपूर खान आई इस अंदाज़ में नज़र

प्रेगनेंसी के दौरान करीना कपूर खान आई इस अंदाज़ में नज़र
करीना कपूर खान इस समय अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों के कारण चर्चा में हैं। करीना इस समय 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी एक सेल्फी इस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमे वे अपने प्रेग्नेंट अवतार में एक चेक डिजाईन ड्रेस पहने हुए काफी फैशनेबल और खूबसूरत नज़र आ रही हैं |

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब से करीना कपूर ने इस्टाग्राम जॉइन किया है तब से वह अपनी तस्वीरों और वीडियोज के कारण और ज्यादा चर्चा में रहती हैं। वैसे इस समय करीना कपूर अपनी तस्वीरों से ज्यादा अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों के कारण सुर्खियों में हैं। करीना को प्रेग्नेंट हुए 5 महीने हो गए हैं और लगातार उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं।

शनिवार को करीना ने अपनी एक और सेल्फी इस्टाग्राम पर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है | इस सेल्फी में करीना कपूर बगैर मेकअप के दिख रही हैं। तस्वीर में करीना ब्लैक और वाइट चेक्स वाला काफ्टान पहने नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर ग्लो देखा जा सकता है| देखिये -



करीना की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में वह आमिर खान के साथ एक बार फिर नज़र आएंगी। इसके अलावा करीना कपूर ने करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नज़र आएगी। इस फिल्म में करीना के अलावा अनिल कपूर, रणवीर सिंह, विकी कौशल, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे।

End of content

No more pages to load