Bollywood News


बिग बॉस 14: पहले ही दिन निक्की तंबोली और जैस्मिन भसीन में हुई जबरदस्त ज़ुबानी जंग

बिग बॉस 14' में पहले ही दिन जहां राधे मां घरवालों को आशीर्वाद देने पहुंचीं तो वहीं निक्की तंबोली और जैस्मिन भसीन के बीच जुबानी जंग देखने को मिली| हाल ही में शो मेकर्स ने पहले दिन के एपिसोड का प्रोमो ट्विटर पर लोगों के साथ साझा किया है, जिसमें सभी घरवाले निक्की तंबोली को काम को लेकर समझा रहे हैं।

'बिग बॉस 14' की धमाकेदार शुरुआत के बाद ही आने वाले दिनों में घर में जबरदस्त हंगामा और लड़ाई-झगड़े देखने को मिलने वाले हैं। इसकी शुरुआत पहले ही दिन से हो गई है। साझा किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब घर वाले निक्की को काम करने के प्रति समझाते हैं तो वह नाखून खराब होने का हवाला देकर काम करने से मना कर देती हैं, जिससे जैस्मिन भसीन भड़क जाती हैं। बात यहां तक बढ़ जाती है कि निक्की और जैस्मिन अलग-अलग कोने में बैठकर रोने लगती हैं। देखिए प्रोमो-



3 अक्टूबर को 'बिग बॉस 14' के ग्रैंड प्रीमियर पर सिर्फ 7 कंटेस्टेंट्स को घर के अंदर एंट्री मिली, जिनमें अभिनव शुक्ला, जैस्मिन भसीन, निक्की तंबोली, एजाज खान, पवित्रा पूनिया, राहुल वैद्य और जान कुमार सानू शामिल थे। वहीं रुबीना दिलैक, सारा गुरपाल, निशांत मल्कानी और शहजाद देओल को रिजेक्शन झेलना पड़ा था|

End of content

No more pages to load