Bollywood News


मालदीव में अपनी बहन के साथ इस तरह एन्जॉय कर रही हैं मौनी रॉय

मालदीव में अपनी बहन के साथ इस तरह एन्जॉय कर रही हैं मौनी रॉय
टीवी से बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाने के वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों मालदीव में खूब मस्ती कर रही हैं| मालदीव से मौनी की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह काफी एन्जॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं| हाल ही में मौनी ने अपनी बहन के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें दोनों बहन पोज देती हुई नज़र आ रही हैं|

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर मौनी रॉय बेहद ग्लैमरस अंदाज में नज़र आ रही हैं| इस फोटो में मौनी ने ब्लू कलर की फ्लावर प्रींट ड्रेस के साथ गोल्डन शेड्स गॉग्लस लगाए हुए है| उनका यह कातिलाना लुक फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि अभी तक इस फोटो पर 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं| अभिनेत्री की इस तस्वीर पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिये-

View this post on Instagram

Sister Saturday🤩🧿

A post shared by mon (@imouniroy) on



मौनी रॉय ने कुछ समय पहले ही 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' फिल्म के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है| एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था| वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'मेड इन चाइना' में नज़र आई थीं, इसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी|

End of content

No more pages to load