Bollywood News


इस शख्स के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं काजल अग्रवाल!

इस शख्स के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं काजल अग्रवाल!
बॉलीवुड की 'सिंघम' गर्ल और साउथ सुपरस्टार काजल अग्रवाल के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है| एक्ट्रेस अब जल्द ही रियल लाइफ में दुल्हनियां बनने की तैयारी कर रही हैं| उनकी शादी की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद काजल ने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके अपने फैन्स को दी है| काजल ने अपनी शादी का एक इनविटेशन कार्ड लोगों के साथ साझा किया है, अभिनेत्री की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूज़र्स अपनी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

बता दें कि यह बात तो मीडिया में कई बार सामने आई थी कि काजल के परिवार वाले उनके लिए लड़का ढूंढ़ रहे थे| उन्हें लड़का मिल गया है और अब उनकी ये तलाश खत्म हो गई है| काजल के फैंस के लिए यह खबर काफी सरप्राइज‍िंग तो है ही पर अब सबके दिल में काजल के होने वाले पति को लेकर सवाल उमड़ने शुरू हो गए हैं|

काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर करते हुए लिखा कि वे बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी करने वाली हैं| साथ ही काजल ने शादी की डेट भी शेयर की है, उन्होंने बताया है कि ये शादी 30 अक्टूबर को मुंबई में होगी| कोरोना को देखते हुए वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ़ परिवार के लोग ही शामिल होंगे| देखिये-

View this post on Instagram

♾🙏🏻

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on



अगर आपको याद हो पिछले साल काजल अग्रवाल ने खुलासा किया था कि वह एक ऐसे व्यक्ति से शादी करेंगी, जो फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित नहीं होगा| लक्ष्मी मांचू के चैट शो 'फीट अप विद द स्टार्स तेलुगु' पर काजल ने इस बात को भी साझा किया था कि वह 2020 में घर बसाने की योजना बना रही हैं| अपने आइडल मैन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, लेकिन सबसे अधिक उस इंसान को अधिकारवादी, देखभाल करने वाला और आध्यात्मिक होना चाहिए'|

End of content

No more pages to load