Bollywood News


अजय देवगन के भाई अनिल का हुआ निधन, परिवार में शोक की लहर

अजय देवगन के भाई अनिल का हुआ निधन, परिवार में शोक की लहर
बॉलिवुड ऐक्टर अजय देवगन के घर से एक दुखद खबर सामने आई है। उनके भाई अनिल देवगन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने भाई के निधन की खबर अजय देवगन ने भरे दिल से सोशल मीडिया पर खुद शेयर की है। अनिल अपने भाई की तरह बॉलिवुड की बुलंदियों तक भले न पहुंच सके हों, लेकिन एक समय में उन्होंने उस वक्त की सबसे महंगी फिल्म बनाई थी।

अजय देवगन ने ट्विटर पर भाई अनिल देवगन के निधन की खबर शेयर करते हुए उनकी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि 'मैंने बीती रात अपने भाई को खो दिया। उनके निधन ने हमारी फैमिली को तोड़कर रख दिया है। अदाफ्फ़ और मैं उन्हें बहुत याद करेंगे। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें'| देखिये-



दिल्ली के केन्द्री विद्यालय से पढ़ाई कर चुके अनिल देवगन बचपन से ही काफी क्रिएटिव दिमाग के थे। कहानियां बुनने और उन्हें सुनाने का उनका अपना एक अलग अंदाज़ था। इतना ही नहीं म्यूजिक के दीवाने अनिल देवगन तबला और मार्शल आर्ट्स में काफी ट्रेंड थे। दिल्ली के भगत सिंह कॉलेज से 1989 में ग्रैजुएशन के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी। इसके पीछे वजह अजय देवगन ही थे, जिन्होंने इंडस्ट्री में आने के लिए उन्हें काफी प्रोत्साहित किया था|

अनिल देवगन साल 2000 में निर्देशन की दुनिया में कदम रखने से पहले सुनील अग्निहोत्री, अनीस बज्मी, राज कुंवर जैसे निर्देशकों को असिस्ट किया था। अनिल देवगन अपनी बेहतरीन फिल्म 'राजू चाचा' (2000) के लिए लोकप्रिय हुए थे। इसके अलावा उन्होंने 'ब्लैकमेल'' ( 2005), 'हाल-ए-दिल' (2008) जैसी फिल्में भी की हैं।

अनिल ने अपने भाई अजय देवगन के साथ फिल्म 'राजू चाचा' में काम किया था और इसमें काजोल भी थीं। 'राजू चाचा' अपने समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। बॉलिवुड के इतिहास में यह ऐसी पहली फिल्म थी जिसमें ढेर सारे ऐनिमेशन का इस्तेमाल किया गया था। इस फिल्म का लॉस ऐंजिलिस में शानदार प्रीमियर रखा गया था।

End of content

No more pages to load