अलिया भट्ट की आखिरी रिलीज़ सड़क 2 चाहे ठंडी रही हो मगर उनके आगामी प्रोजेक्ट्स काफी दमदार हैं जिनमें से एक है एस एस राजामौली की पीरियड एक्शन-थ्रिलर 'आर आर आर'| इस फिल्म से अलिया तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी और एनटीआर जूनियर व राम चरण जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती दिखेंगी |
हाल ही में राजामौली ने 7 महीने के ब्रेक के बाद एक बार फिर आर आर आर की शूटिंग हैदराबाद में वापस शुरू की है जो की अगले दो महीने तक चलेगी| अब खबर आ रही है की अलिया भी जल्द ही फिल्म की शूटिंग का हिस्सा बनने वाली हैं | अलिया जो की फिलहाल संजय लीला भंसाली की गंगुबाई काठियावाड़ी शूट कर रही हैं, नवम्बर के पहले हफ्ते से आर आर आर की शूटिंग शुरू करेंगी जो की नवम्बर का अंत तक चलेगी |
बता दें की इस फिल्म में अलिया की जोड़ी राम चरण के साथ नज़र आएगी और उनके किरदार का नाम है 'सीता'| आर आर आर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, व मलयालम में रिलीज़ किया जाएगा और 400 करोड़ रुपये के बजट के साथ ये फिल्म भारत की सबसे महँगी फिल्मों में से एक है | फिल्म में राम चरण, अलिया भट्ट, व जूनियर एनटीआर के साथ ब्रिटिश अभिनेता रे स्टीवनसन, एलिसन डूडी, तथा केमियो रोल में अजय देवगन और श्रिया सरन भी दिखाई देंगे | आरआरआर 8 जनवरी 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी |
राजामौली की आर आर आर की शूटिंग इस महीने से शुरू करेंगी आलिया भट्ट
Wednesday, October 07, 2020 13:34 IST


