Bollywood News


अर्जुन कपूर की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, इस तरह किया फैंस का शुक्रिया

अर्जुन कपूर की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, इस तरह किया फैंस का शुक्रिया
कोरोना से जूझ रहे बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। तकरीबन एक महीने बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है, इस बात की जानकारी खुद अर्जुन कपूर ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा कर दी है। अपनी कोविड 19 रिपोर्ट की बात बताते हुए अर्जुन कपूर ने फैंस से कोरोना से बचाव रखने की हिदायत भी दी है। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर फैंस की दुआओं का धन्‍यवाद किया है, वहीं फैंस उनके अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "हलो, आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरे कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। मैं अच्‍छा फील कर रहा हूं, पूरी तरह ठीक हो चुका हूं। आप सबकी दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। यह वायरस बहुत खतरनाक है, इसलिए इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। यह बात ध्‍यान देने वाली है कि कोरोना वायरस हर उम्र पर असर करता है"| देखिये-

View this post on Instagram

🙏

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on



अर्जुन कपूर ने छह सितंबर को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट लिखकर कोरोना की चपेट में आने की जानकारी दी थी। अर्जुन कपूर ने लिखा था कि ये मेरा जि‍म्मेदारी है कि मैं आप लोगों को जानकारी दूं कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हूं और कोई लक्षण नहीं है, इस पोस्‍ट के बाद उनके फैंस परेशान हो गए थे और उनके जल्‍द ठीक होने की प्रार्थना करने लगे थे।

End of content

No more pages to load