Bollywood News


टाइगर श्रॉफ ने एक बार फिर किया जबरदस्त बॉडी से लोगों को आकर्षित

टाइगर श्रॉफ ने एक बार फिर किया जबरदस्त बॉडी से लोगों को आकर्षित
बता दें कि बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ काफी समय से अपनी नई तस्वीर को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं| हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी जबरदस्त बैक बॉडी का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं| सोशल मीडिया यूज़र्स अभिनेता की इस पोस्ट पर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

आपको याद हो कि टाइगर श्रॉफ ने इससे पिछली फिल्म 'वॉर' में ऋतिक रोशन के साथ जबर्दस्त एक्‍शन किया था| इसमें उनकी बॉडी काफी सुडौल और ऋतिक को टक्कर देते हुए दिखाई दी थी| टाइगर श्रॉफ ने अपनी बेहद गठीली बॉडी को एक बार फिर लोगों के सामने प्रदर्शित किया है| उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं| देखिये-



हाल ही में टाइगर श्रॉफ का पहला गाना 'अनबिलीवेबल' रिलीज़ किया गया है| गाने और संगीत के बारे में बात करते हुए टाइगर ने कुछ समय पहले कहा था कि, 'मैं हमेशा से खुद की धुन को गाना और उसपे डांस करना चाहता था और मुझे आखिरकार ऐसा करने का मौका मिला| मैं इस सफर को शुरू करके बहुत उत्साहित हूं- सीखने और एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है'| टाइगर श्रॉफ आने वाले समय में अहमद खान निर्देशित फिल्म 'हीरोपंती 2' में नज़र आने वाले हैं, उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load