Bollywood News


भारतीय वायुसेना के आज 88वें स्थापना दिवस पर कंगना ने इस तरह दी बधाई

भारतीय वायुसेना के आज 88वें स्थापना दिवस पर कंगना ने इस तरह दी बधाई
बता दें कि आज 8-10-2020 गुरुवार के दिन पूरा देश भारतीय वायुसेना के शौर्य को सलाम कर रहा है| उनकी बहादुरी पर गर्व महसूस कर रहा है, भारतीय वायुसेना आज अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है| इस खास मौके पर जहाँ गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है, हाल ही में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने भी इस खास दिन पर ट्विटर के जरिये वायुसेना को बधाई दी है और अपनी आगामी फिल्म तेजस के बारे में भी लोगों को जानकारी दी है|

बता दें कि आने वाले समय में कंगना रनौत फिल्म तेजस में नज़र आने वाली हैं| फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज़ किया जा चुका है जो लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है| हमेशा की तरह कंगना ने अपने लुक्स से फिर सभी को हैरान कर दिया है, अब वायुसेना दिवस पर कंगना ने अपनी फिल्म को प्रमोट किया है| उन्होंने ट्वीट कर कैप्शन में लिखा है कि, "तेजस टीम की तरफ से सभी को एयरफोर्स डे की बधाई, हमारी फिल्म एयरफोर्स की महानता को दर्शाने वाली है और उनकी बहादुरी को ट्रिब्यूट देगी, जय हिंद"| कंगना के इस ट्विट पर सोशल मीडिया यूज़र्स की अच्छी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं| देखिये-



अगर आपको पता हो कि भारतीय वायुसेना ने 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने का फैसला लिया था| कंगना की आगामी फिल्म 'तेजस' उस ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है| फिल्म के माध्यम से वायुसेना के शौर्य को याद किया जाएगा, इसका निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा कर रहे हैं| खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर में शुरू की जा सकती है| अभिनेत्री के फैन्स उनकी इस फिल्म के रिलीज़ होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load