Bollywood News


कार्तिक आर्यन बहन से टेबल टेनिस में हारने के बाद बोले, 'आज उसको...

कार्तिक आर्यन बहन से टेबल टेनिस में हारने के बाद बोले, 'आज उसको...
बॉलीवुड के चोकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन का अपनी बहन कृतिका के साथ अच्छा बॉन्ड है| वह उनके साथ मस्ती करते हैं, हाल ही में कार्तिक ने इन्स्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो बहन संग टेबल टेनिस खेलते नज़र आ रहे हैं| टेबल टेनिस के मैच में वह अपनी बहन से हार जाते हैं, लेकिन कार्तिक ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बहन को जितने दिया|

कार्तिक आर्यन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "किट्टू की खुशी मेरे लिए अनमोल है, इसलिए मैंने उसे 'जीतने दिया' #Sacrifice"| कार्तिक के इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है और अभी तक इसको 15 लाख से ज्यादा व्यूज प्राप्त हो चुके हैं| मालूम हो कि लॉकडाउन में कार्तिक ने फनी अंदाज के जरिए लोगों को हंसाने की कोशिश की थी| उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, कुछ दिन पहले एक वीडियो में वे अपनी बहन से मार खाते नज़र आए थे| देखिये नया वीडियो-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो कार्तिक के पास इस समय दो बड़े प्रोजेक्ट हैं, वह 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे| मीडिया खबरों की मानें तो दिसंबर या जनवरी से भूल भुलैया की शूटिंग फिर से शुरू हो जाएगी| उनके फैन्स इसके रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load