Bollywood News


दुर्गावती से भूमि पेड्नेकर का भुतहा फर्स्ट लुक जारी!

विकी कौशल स्टारर के साथ 'भूत: द हौंटेड शिप' में एक डरावना किरदार निभाने के बाद अब भूमि पेड्नेकर फिर एक बार हमें डराने के लिए आने वाली हैं 'दुर्गावती' में जिसका फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है | थोड़ी देर पहले ही भूमि पेड्नेकर ने इन्स्टाग्राम पर दुर्गावती से अपने किरदार का फर्स्ट लुक साझा किया है जिसमे वे काफी भुतहा स्टाइल में नज़र आ रही है जो की फैन्स की उत्सुकता बढ़ा रहा है |

पोस्टर में भूमि का किरदार एक पुरानी हवेली जैसी किसी जगह पर घुटनों पर बैठा नज़र आ रहा है और उनका लुक भी काफी खतरनाक है | पोस्टर देख कर इस बात में कोई शक नहीं है की फिल्म एक दमदार हॉरर राइड होने वाली है | भूमि ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा "दरवाज़े के पीछे क्या है? जल्द ही आपको पता चलेगा"| देखिये पोस्टर -



बता दें की जी अशोक के निर्देशन में बनी 'दुर्गावती' में भूमि पेड्नेकर के साथ पहली बार अरशद वारसी स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे | फिल्म के निर्माता हैं विक्रम मल्होत्रा, भूषण कुमार व अक्षय कुमार और ये फिल्म 11 दिसम्बर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देगी |

End of content

No more pages to load