Bollywood News


बिग बॉस 14: घरवाले नॉमिनेशंस से पहले निक्की तंबोली के लिए रच रहे साजिश

बिग बॉस 14: घरवाले नॉमिनेशंस से पहले निक्की तंबोली के लिए रच रहे साजिश
बिग बॉस का यह सीज़न अपने पहले वीकेंड पर पहुंचने को तैयार है। बता दें कि घर के सभी सदस्य पहले दिन से ही इस शो की थीम वाले अंदाज़ में नजर आ रहे हैं| लेकिन आनेवाला एपिसोड निक्की तंबोली की लिए मुश्किल खड़ी करने वाला है|

टेलिविजन की दुनिया के सबसे विवादित शो 'बिग बॉस 14' अपने पहले वीकेंड का वार की तरफ मुड़ चुका है और इस वीक के नॉमिनेशंस से पहले घरवालों को एक मुश्किल टास्ट से गुजरना होगा। आनेवाले एपिसोड में निक्की तंबोली के लिए सबसे अधिक मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं, क्योंकि घर वाले उनके मेकअप औक कॉस्मेटिक्स को सब तहस-नहस करने वाले हैं|

आज का एपिसोड बेहद मज़ेदार होनेवाला है, जहां टास्क के दौरान ने केवल निक्की के चेहरे पर काफी कुछ लगाया जाएगा बल्कि उनका सारा मेकअप और कॉस्मेटिक्स भी बर्बाद कर दिया जाएगा। हालांकि ये टास्क का ही हिस्सा है तो ऐसे में देखना होगा कि निक्की बिना मेकअप के रहना स्वीकार करती हैं या फिर से अपने नखरे शुरू कर देंगी|

इसके अलावा टॉयलेट को लेकर घर में राहुल और पवित्रा की लड़ाई अब निक्की तक पहुंचने वाली है। आनेवाले एपिसोड में पवित्रा निक्की से टॉयलेट साफ करने को लेकर कुछ सवाल पूछती हैं जिसपर वह काफी भड़क जाती हैं।

तो तैयार रहिए दोनों के बीच कैटफाइट का नजारा देखने के लिए। इसके अलावा घर के सीनियर कंटेस्टेंट्स के खिलाफ उठ खड़ी होती हैं रुबीना दिलैक और उनका यह अंदाज देख तीनों पुराने प्रतिभागी काफी हैरान हैं। अब देखना होगा कि रुबीना के लिए ये तीनों घर के अंदर किस तरह की मुश्किलें खड़ी करते हैं|

End of content

No more pages to load