इरफान खान के बेटे बाबिल ने पिता की कब्र से साझा किया इमोशनल मेसेज
Friday, October 09, 2020 17:11 IST
By Santa Banta News Network
बॉलिवुड ऐक्टर इरफान खान ने इस साल 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। बीते दिनों दिवंगत अभिनेता के फैंस काफी नाखुश नज़र आए क्योंकि उनके पंसदीदा कलाकार की कब्र पर घास उग आई थी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सफाई की गई थी। अब इरफान की कब्र पर और भी काम हुआ है। इसकी तस्वीर उनके बेटे बाबिल ने इन्स्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा की है|
बाबिल ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता इरफान खान के कब्र की तस्वीर साझा की जो जुलाब के फूलों से सजाई गई थी| पोस्ट शेयर करते हुए बाबिल ने लिखा कि, "जब एक आदमी पैदा होता है, तो वह कमजोर और लचीला होता है। जब वह मर जाता है, तो वह कठोर और असंवेदनशील होता है। जब एक पेड़ बढ़ रहा होता है, तो वह कोमल होता है, लेकिन जब वह सूखता है और कठोर होता है, तो वह मर जाता है। कठोरता और शक्ति मौत के साथी हैं। प्रसन्नता और कमजोरी अस्तित्व की ताजगी के भाव हैं। क्योंकि जो कठोर हुआ है वह कभी नहीं जीतेगा"| देखिये-
बता दें कि हाल ही में ऐक्टर चंदन रॉय सान्याल इरफान खान की कब्र पर पहुंचे थे और वहां की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उस तस्वीर में इरफान की कब्र का हाल देखकर फैन्स काफी उदास हुए थे। सबने अपने चहेते ऐक्टर के कब्र का यह हाल देखकर निराशा दिखाई। 53 वर्षीय ऐक्टर इरफान खान का 29 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया था। वह एक दिन पहले कोलन इंफेक्शन को लेकर अस्पताल में भर्ती हुए थे, बताते चलें कि इरफान खान दो साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।