Bollywood News


नोरा फतेही ने बीच पर किया जबरदस्त डांस, फैन्स बार-बार देख रहे वीडियो

नोरा फतेही ने बीच पर किया जबरदस्त डांस, फैन्स बार-बार देख रहे वीडियो
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं जिसे बहुत पसंद किया जाता है। हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर अपना एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बीच पर धमाकेदार डांस करते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है।

इन्स्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में नोरा समंदर किनारे बीच पर अरबियन डांस कर रही हैं। उनके साथ एक हेयर स्टाइलिस्ट भी डांस कर रहे हैं। नोरा के इस डांस वीडियो पर फैन्स अपना रिएक्शन देते हुए खूब कॉमेंट कर रहे हैं। वीडियो को अभी तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है | देखिये-



बता दें कि नोरा हाल ही में रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में जज के तौर पर नजर आई थीं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं और उन्होंने शो से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले लिया था इसलिए उनकी जगह पर नोरा फतेही अन्य जजेस के साथ मिलकर शो को जज कर रही थीं हालांकि, मलाइका कोरोना को मात देकर शो पर वापस लौट आई हैं और नोरा शो से विदाई ले चुकी हैं। आने वाले समय में वह अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में काम करती दिखाई देंगी। इसमें संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा भी अहम् अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

End of content

No more pages to load