Bollywood News


'प्रभास 21' में हुई अमिताभ बच्चन की एंट्री, शहंशाह ने कहा 'गर्व की बात है'

'प्रभास 21' में हुई अमिताभ बच्चन की एंट्री, शहंशाह ने कहा 'गर्व की बात है'
डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ अब महानायक अमिताभ बच्चन भी नज़र आने वाले हैं| इस बात की जानकारी खुद बाहुबली अभिनेता प्रभास ने अपने इन्स्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा की है| इस खबर के सामने आते ही बिग बी और प्रभास के फैन्स काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं|

प्रभास ने भी इस मौके पर अपनी ख़ुशी जताते हुए इन्स्टाग्राम पर इस घोषणा का एक वीडियो शसाझा किया और लिखा, "फाइनली, सपना सच होने जा रहा है, लीजेंडरी अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस करने जा रहा हूँ" देखिये प्र्बहस की पोस्ट #NamaskaramBigB"| देखिये-



अमिताभ के पास इस समय कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं, अमिताभ अयान मुखर्जी की थ्रिलर फिल्म 'ब्रहास्त्र' में नज़र आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय नजर आएंगी| इस फिल्म के अलावा वे नागराज मंजुले की फिल्म 'झुंड' में भी काम कर रहे हैं, कुछ समय पहले ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ था| अभिनेता के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load