Bollywood News


खाली - पीली सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार! इस दिन होगी रिलीज़

कुछ दिन पहले ज़ी-प्लेक्स पर दस्तक देने वाली ईशान खट्टर - आनन्या पाण्डेय की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'खाली - पीली' को फैन्स और क्रिटिक्स दोनों से ही बढ़िया प्रतिक्रिया मिल रही है | मकबूल खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म ओटीटी पर फैन्स को एंटरटेन करने के बाद अब सिनेमाघरों में भी दस्तक देने की तैयारी में है |

जी, इस बात की जानकारी ट्रेड अनालिस्ट व फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने सोशल मीडिया के ज़रिये फैन्स को दी | 15 अक्टूबर से देश से ज़्यादातर राज्यों में सिनेमाघर खुलने की तैयारी में हैं और 16 अक्टूबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है जो की सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज़ होने वाली पहली नयी बॉलीवुड फिल्म बनेगी |



बता दें की 'खाली - पीली' में ईशान खट्टर और आनन्या पांडे के साथ - साथ जयदीप अहलावत, जाकिर हुसैन, स्वानंद किरकिरे, सतीश कौशिक, अनूप सोनी, व कबीर दुहां सिंह भी अहम् किरदारों में दिखेंगे | फिल्म के निर्माता हैं अली अब्बास ज़फर, हिमांशु किशन मिश्रा, व ज़ी स्टूडियोज़ और ये 2 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफार्म ज़ी प्लेक्स पर रिलीज़ हुई थी |

End of content

No more pages to load