Bollywood News


मौनी रॉय की दिलकश मालदीव वकेशन तस्वीरें मचा रही हैं धमाल

मौनी रॉय की दिलकश मालदीव वकेशन तस्वीरें मचा रही हैं धमाल
लॉकडाउन खत्म होते ही जहां कई सितारे वापस शूटिंग पर लौट चुके हैं, वहीं कई ऐसे भी हैं जो हॉलिडे पर निकले हैं। मौनी रॉय इन दिनों मालदीव हॉलिडे पर हैं, इस शानदार वकेशन की कई खूबसूरत झलकियां वह अक्सर इन्स्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय ने मालदीव वकेशन कुछ तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह काफी आकर्षक नज़र आ रही हैं।

मौनी ने अपने इस मालदीव वकेशन को खूब जमकर इंजॉय किया है, मालदीव की ये तस्वीरें इस बात की गवाही भी दे रही हैं। ब्लैक ऐंड वाइट इस ड्रेस में मौनी कातिलाना पोज देती हुई नज़र आ रही हैं, उनका यह खूबसूरत अंदाज़ लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| इससे पहले मौनी ने इस वकेशन की कई और तस्वीरें शेयर की थीं। मालदीव के कई खूबसूरत लोकेशन पर मौनी ने लाजवाब फोटोशूट कराया है। देखिये -







बता दें कि मौनी ने हाल ही में मालदीव में अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो भी वह शेयर कर चुकी हैं। इस हॉलिडे पर मौनी एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं। अलग-अलग पोज़ में मौनी ने ढेरों तस्वीरें शेयर की है जिसपर उन्हें खूब तारीफें मिल रही हैं|

फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो आने वाले समय में वह, आयन मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अपने चाहने वालों का मनोरंजन करती नज़र आने वाली हैं, इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट जैसे कलाकार भी अपने किरदारों से लोगों को एंटरटेन करते नज़र आएगें। मौनी के फैन्स उनकी इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं |

End of content

No more pages to load