Bollywood News


ऐसे अंदाज़ में अजय ने किया राजामौली को बर्थडे विश, देखिये

ऐसे अंदाज़ में अजय ने किया राजामौली को बर्थडे विश, देखिये
आज 'बाहुबली' निर्देशक एसएस राजामौली 10 अक्टूबर को अपना 47 वा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं| सभी बॉलीवुड सितारे राजामौली को बर्थडे विश कर रहे हैं, एक्टर अजय देवगन ने भी निर्देशक को इन्स्टा ग्राम के द्वारा उनके स्पेशल दिन पर बर्थडे विश किया है| अभिनेता का यह जन्मदिन विश करने का अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है|

अजय ने राजामौली के साथ की एक तस्वीर को शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "डियर राजामौली गारु हैप्पी बर्थडे, आपको जानने और आरआरआर में आपके साथ काम करने का मौका सम्मान की बात है, बहुत शुभकामनाएं"| बता दें कि अजय देवगन और एसएस राजामौली ने 2012 में फिल्म 'ईगा' के हिंदी वर्जन 'मक्खी' में अजय ने छोटी सी भूमिका निभाई थी| अब राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में अजय देवगन कैमियो रोल निभाने वाले हैं| इस फिल्म में राम चरण, आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं| देखिये-



बता दें कि यह फिल्म दो स्वतंत्रता सेनानियों (अल्लूरी सीताराम राजू-कोमाराम भीम) पर आधारित है| फिल्म का बजट 350-400 करोड़ बताया जा रहा है, 'बाहुबली 2' की रिलीज़ के बाद ये राजामौली का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है, उनके फैंस को मूवी रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं| फिल्म की थोड़ी बहुत शूटिंग हैदराबाद और अहमदाबाद में हो चुकी है|

End of content

No more pages to load