Bollywood News


बिग बॉस के घर वालों से शादी के सवाल पर बुरे फंसे सलमान बोले, 'नहीं करनी शादी कोई दिक्कत'

बिग बॉस के घर वालों से शादी के सवाल पर बुरे फंसे सलमान बोले, 'नहीं करनी शादी कोई दिक्कत'
बिग बॉस 14 में पहला वीकेंड का वार काफी मज़ेदार और मस्ती से भरपूर रहा, शो में सलमान खान ने मस्ती मज़ाक करते हुए कंटेस्टेंट्स की जबरदस्त क्लास लगाई| सभी के साथ काफी गेम्स भी खेले गए, शो को पहला कंफर्म कंटेस्टेंट मिला, जिसका नाम है निक्की तंबोली| इन सभी बातों के बीच सलमान खान की शादी का भी जिक्र हुआ, जिसपर अभिनेता ने बड़ी ही हैरतंगेज प्रतिक्रिया दी|

बता दें कि पिछले एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला की जल्द शादी होने वाली है| उनकी शादी की डेट और टाइमिंग भी अनाउंस हो गई है, इस पर सभी घरवालों सरप्राइज़ होने के साथ-साथ शॉक्ड भी होते हैं| हिना खान सलमान खान से लड़की के बारे में पूछती हैं| इस बात से हिना खान काफी ज्यादा एक्साइटेड नज़र आई, तभी सलमान खान खुलासा करते हैं कि कलर्स के शो बालिका वधू में सिद्धार्थ की शादी होने वाली है|

सलमान खान का ये जवाब सुनते ही हिना खान की सारी एक्साइटमेंट खत्म हो जाती है| हिना ने कहा कि मुझे लगा कुछ सेलिब्रेशन होगा, कोई आएगी, कपड़े पहनेंगे, नाच गाना होगा| इस सवाल के जवाब में सलमान खान ने कहा कि तुम कर लो ना शादी| इसके बाद हिना ने सलमान खान से शादी करने को कहा, इसका सलमान खान मजेदार जवाब दिया और कहा कि "मेरी शादी करने की उम्र हो गई है, मतलब हो कर निकल गई है| अरे नहीं करनी भई मुझे शादी आपको कोई ऐतराज है, किसी की भी शादी की बात करो तो सीधे लोग मुझ पर आ जाते हैं|"

End of content

No more pages to load