Bollywood News


बिग बॉस 14: सीनियर्स के हाथ में फ्रेशर्स का भविष्य, किस पर चलेगी एलिमिनेशन की तलवार

बिग बॉस 14: सीनियर्स के हाथ में फ्रेशर्स का भविष्य, किस पर चलेगी एलिमिनेशन की तलवार
बिग बॉस 14 में धीरे-धीरे लोगों की पर्सनैलिटी सामने आ रही है, लेकिन लोग पूरी तरह से खुलते उससे पहले वीकेंड का वार आ गया जहां शो के होस्ट सलमान ने बताया कि फ्रेशर्स का भविष्य अब सीनियर्स के हाथ में होगा| आने वाले समय में नोमिनेशन से पहले घर के सीनियर्स, कंटेंस्टेंट्स की रिपोर्ट कार्ड देंगे जिसमें एक स्टेटमेंट पर उन्हें मुहर लगानी है जो किसी एक कंटेस्टेंट पर सही बैठती हो|

रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' हमने रविवार की रात देखा कि सलमान खान सभी फ्रेशर्स के खराब प्रदर्शन को देखकर उन पर जमकर बरस रहे हैं। इतना ही नहीं वह घर के सभी 10 फ्रेशर्स को बैग पैक करके घर से निकलने का आदेश भी दे देते हैं। अब घरवालों के सामने आने वाला है नॉमिनेशन टास्क, जहां घर वाले एक-दूसरे को नॉमिनेट करेंगे।

हालांकि, इसका फैसला सीनियर्स पर होगा और सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान व गौहर खान मिलकर इसका फैसला लेंगे कि किन्हें घर से बाहर होना है। यानी आज की रात घर के कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है और अब देखना यह है कि किनकी गर्दन पर यह चलती है। वैसे 'बिग बॉस' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है कि घर का पहला कन्फर्म सदस्य निक्की तंबोली हैं। देखिये प्रोमो-



बिग बॉस 14 को अगले एपिसोड को लेकर लोगों द्वारा यह भी कयास लगाया जा रहा है कि इस घर से सबसे पहले सारा गुरपाल नॉमिनेट होने वाली हैं। क्या वाकई ऐसा होता है या फिर नहीं, इसका पता आज रात सभी को पता चल जाएगा| शो में किस कंटेस्टेंट पर क्या स्टेटमेंट सही बैठता है, यह शो देखने के बाद ही पता चलेगा| सीनियर्स के मुताबिक कौन है शो का परफेक्ट कंटेस्टेंट यह जानना भी मजेदार होगा, वैसे अभी तो सिर्फ एक ही हफ्ता हुआ है, ऐसे में किसी को जज करना जल्दबाजी हो सकती है|

End of content

No more pages to load