Bollywood News


मुंबई की लाइट जाने पर महाराष्ट्र सरकार पर कंगना ने कसा तंज

मुंबई की लाइट जाने पर महाराष्ट्र सरकार पर कंगना ने कसा तंज
बता दें कि सोमवार को मुंबई में पॉवर ग्रिड फेल हो गया था, जिसकी वजह से कोलाबा, ठाणे और बांद्रा समेत पूर्वी, पश्चिमी और मुंबई उपनगर की इलाके की लाइट चली गई थी| मुंबई टाउनशिप में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट ने कहा कि बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है| इसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| ग्रिड फेल होने का असर मुंबई की लोकल ट्रेन पर भी पड़ा है, ऐसे में बॉलीवुड के सेलेब्स भी परेशान हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपनी परेशानी लोगों के साथ साझा की| बॉलीवुड क्वीन कंगना ने भी महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसते हुए ट्विट किया|

बॉलीवुड कलाकार जैसे अरमान मलिक, अनुपम खेर, कंगना रनौत ने बिजली गुल होने को लेकर ट्वीट किया है| कंगना रनौत ने इस मौके पर संजय राउत को आड़े-हाथों लिया है, कंगना ने संजय राउत की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मुंबई में #Powercut, ऐसे में महाराष्ट्र की सरकार क-क-क.......कंगना"| अभिनेत्री का यह ट्विट काफी वायरल हो रहा है| देखिये -



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूरे मुंबई में सोमवार रात 10 बजे के बाद बिजली चली गई थी, मीडिया खबरों की मानें तो कलवा स्थित टाटा पावर के सेंट्रल ग्रिड के फेल होने के कारण बिजली कटी हुई थी| ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई सिटी और उसके उपनगर में बिजली नहीं थी, सेंट्रल, ईस्टर्न और वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन सेवा बाधित हो गई थी|

End of content

No more pages to load