Bollywood News


शाहिद कपूर के इस विडियो पर फैन्स बोले 'एनसीबी आ जाएगी'

शाहिद कपूर के इस विडियो पर फैन्स बोले 'एनसीबी आ जाएगी'
बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं| अपनी एक्टिंग के साथ-साथ एक्टर अपने अंदाज के लिए भी खूब जाने जाते हैं, इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी की तैयारी में लगे हुए हैं| लेकिन, वह सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं| हाल ही में उनके द्वारा इन्स्टाग्राम पर शेयर किया गया एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, इसमें वह कार में बैठे-बैठे गाने सुनते हुए एक्सप्रेशंस देते नजर आ रहे हैं| वीडियो में शाहिद कपूर ऐसे एक्सप्रेशंस देते हैं, जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी|

शाहिद कपूर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब 23 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है| उन्होंने वीडियो शेयर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "मूड..."| इस वीडियो में शाहिद ब्लैक गॉगल्स लगाए नज़र आ रहे हैं, उनके इस वीडियो पर जहां कई फैंस हंसने वाला रिएक्शन दे रहे हैं तो वहीं एक ने कहा, भाई ऐसा मत करो, एनसीबी आ जाएगी| देखिये-

View this post on Instagram

Mood.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में फिल्म 'जर्सी' में नज़र आने वाले हैं| इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका निभाते दिखाई देने वाले हैं| फिल्म में शाहिद कपूर के साथ उनके पिता पंकज कपूर भी नज़र आएंगे, अभिनेता के फैन्स इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं| शाहिद कपूर आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2019 में आई फिल्म 'कबीर सिंह' में किआरा आडवाणी मुख्य भूमिका में नज़र आए थे|

End of content

No more pages to load