Bollywood News


प्रभास की आदिपुरुष में भगवान शिव के किरदार में दिख सकते हैं अजय देवगन?

प्रभास की आदिपुरुष में भगवान शिव के किरदार में दिख सकते हैं अजय देवगन?
तानाजी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले निर्देशक ओम राउत अब जल्द ही एक और धमाका करने जा रहे हैं अपनी आगामी फिल्म आदिपुरुष से| कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का ऐलान हुआ था जो की भारतीय देव ग्रन्थ रामायण पर आधारित होगी और फिल्म में प्रभास और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे | अब फिल्म से जुडी एक और खबर आ रही है जो फैन्स की उत्सुकता को आसमान पर पहुंचाने का काम करने वाली है |

हालिया रिपोर्ट्स की मानी जाए तो आदिपुरुष में एक और सुपरस्टार की एंट्री हो गयी है और ये सुपरस्टार हैं अजय देवगन | जी हाँ, अफवाहों की सुनी जाए तो ओम राउत की आदिपुरुष में अजय देवगन हमें भगवान् शिव के रूप में नज़र आएँगे | वैसे तो अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अगर ऐसा होता है तो आदिपुरुष भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी जिसमे एक नहीं बल्कि ३ - 3 दिग्गज सितारे नज़र आएँगे |

आदिपुरुष की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी और इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ किया जाएगा | ये पहला मौका होगा जब अजय देवगन, प्रभास और सैफ अली खान एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे हालांकि फिल्म में मुख्य अभिनेत्री कौन होंगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है | आदिपुरुष के निर्माता हैं भूषण कुमारम क्रिशन कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और राजेश नायर, व् ये फिल्म 2022 में रिलीज़ होगी |

End of content

No more pages to load