Bollywood News


पूजा हेगड़े के जन्मदिन पर 'राधे श्याम' के निर्माताओं ने दिया ये तोहफा!

पूजा हेगड़े के जन्मदिन पर 'राधे श्याम' के निर्माताओं ने दिया ये तोहफा!
पूजा हेगड़े जल्द 'बाहुबली' प्रभास के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नज़र आने वाली हैं राधा कृष्ण कुमार की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'राधे श्याम' में | कुछ समय पहले ही फिल्म की घोषणा के साथ प्रभास और पूजा का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था और आज पूजा हेगड़े के जन्द्मिन पर फिल्म के निर्माताओं ने पूजा और उनके फैन्स को एक और तोहफा दे दिया है |

पूजा आज 30 साल की हो गयी हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर राधे श्याम के निर्माताओं ने उनके किरदार का नया पोस्टर रिलीज़ किया है | पोस्टर में पूजा अपने किरदार 'प्रेरणा' के रूप में नज़र आ रही हैं | इस लुक में पूजा काफी खूबसूरत लग रही हैं और उनका रेट्रो लुक में देखना उनके फैन्स के लिए भी किसी ट्रीट से कम नहीं होनेवाला है | प्रभास ने पूजा को विश करते हुए पोस्टर इन्स्टाग्राम पर शेयर किया, देखिये -



बता दें की 'राधे श्याम' एक पीरियड रोमांटिक-ड्रामा होगी जिसमे प्रभास और पूजा की जोड़ी पहली बार नज़र आएगी | फिल्म में सचिन खेड्नेकर, प्रियदर्शिनी पुलीकोंडा, भाग्यश्री पटवर्धन, मुरली शर्मा, कुनाल रॉय कपूर, सत्यन शिवकुमार और सश छेत्री भी नज़र आएँगे | राधे श्याम के निर्माता हैं वामसी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पल्पति, प्रसीध उप्पल्पति, व भूषण कुमार और ये अगले साल रिलीज़ होगी |

End of content

No more pages to load