Bollywood News


किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर आयुष्मान खुराना ने ऐसे किया उन्हें याद

किशोर कुमार एक ऐसा नाम है जिसकी परिभाषा का कोई अंत नहीं है। फिर भी हम सीमित शब्दों में बताए तो वे एक्टर, सिंगर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, म्यूजिक डायरेक्टर और सबसे बढ़कर एक कमाल के व्यक्ति थे।किशोर ने फिल्म इंडस्ट्री को ऐसे सुपरहिट गानें दिए जिन्हें आज भी लोगों ने दिलों में बसाया हुआ है। किशोर कुमार ने अपनी आवाज से कई स्टार्स को सुपरस्टार बनाया। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम पर उनको याद करते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसको यूज़र्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

दुर्भाग्य की बात है कि अशोक का आज जन्मदिन है और उनके भाई किशोर कुमार की पुण्यतिथि भी है। बता दें कि 13 अक्टूबर 1987 को उनकी मृत्यु हुई थी, किशोर कुमार की 33वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को उन्हें याद करते हुए, बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने उनका शुक्रिया अदा किया| दरअसल अभिनेता ने दिवंगत गायक को अपने करियर में सबसे असामान्य भूमिकाओं में से एक को निभाने के साहस का स्त्रोत बताया है| बहुमुखी प्रतिभा के धनी किशोर कुमार को विभिन्न आवाजों में गाने की क्षमता के लिए जाना जाता था, जिसमें महिला आवाज भी शामिल थी| देखिये वीडियो-



किशोर के बडे़ भाई अशोक कुमार ने एक इंटरव्यू में एक खुलासा करते हुए बताया था कि बचपन में किशोर की आवाज फटे बांस जैसी थी, लेकिन एक बार उनका पांव सब्जी काटने वाली दराती से कट गया था। डॉक्टरों ने उंगली का तो इलाज कर दिया लेकिन किशोर का दर्द नहीं गया। वो कई दिनों तक दर्द के कारण जोर-जोर चिल्लाते रहते थे। इस घटना की वजह से उनका ऐसा रियाज हुआ कि उनकी आवाज ही बदल गई। किशोर की यह नई आवाज उस हादसे की देन थी।

वर्ष 1987 मे किशोर कुमार ने निर्णय किया कि वह फ़िल्मी दुनिया छोड़कर अपने गांव खंडवा लौट जाएंगे। वह अक्सर कहा करते थे कि दूध, जलेबी खाएंगे खंडवा में बस जाएंगे, लेकिन उनका यह सपना अधूरा ही रह गया। 13 अक्तूबर 1987 को किशोर कुमार को दिल का दौरा पड़ा और वह इस दुनिया और फैन्स को हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गए|

End of content

No more pages to load