Bollywood News


बिग बॉस 14: पवित्रा ने किया एजाज़ को किस, फैन्स बोले 'ज़बरदस्ती का प्यार मत दिखाओ'

बिग बॉस 14: पवित्रा ने किया एजाज़ को किस, फैन्स बोले 'ज़बरदस्ती का प्यार मत दिखाओ'
बिग बॉस 14 के घर सोमवार के एपिसोड में जब एविक्‍ट करने की बारी आई तो गौहर खान और हिना खान निशांत मल्‍कानी या राहुल वैद्य में से किसी एक को बेघर करना चाहती थीं। लेकिन सिद्धार्थ शुक्‍ला का कहना था कि सारा गुरपाल को बेघर करना चाहिए। सिद्धार्थ के तर्क देने के बावजूद गौहर और हिना सारा के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन आखिर में सीनियर्स ने सारा को बेघर कर दिया| सारा के अचानक चले जाने से सभी लोग काफी दुखी नजर आए, इसके बाद सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे से बात करने लगे, बॉन्ड बनाने की कोशिश करने लगे|

एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया, एजाज खान को हर जगह फॉलो करने लगीं| बता दें कि पवित्रा ने एजाज खान को नॉमिनेट किया था, इसके लिए उन्हें बुरा महसूस हो रहा था| इसी वजह से वो एजाज को फॉलो करने लगीं उन्होंने एजाज से माफी मांगी और उनको गाल पर किस भी किया| वो एजाज को किस करती, गले लगाती और एजाज की पीठ पर जंप करती दिखीं. वो एजाज के साथ अपने इश्यू सॉल्व करती नजर आईं. पवित्रा एजाज से उनके वेडिंग प्लान के बारे में पूछती नज़र आई| वो एजाज के साथ फ्लर्ट करती दिखीं, लेकिन फैंस को लगा कि पवित्रा ये सब कंटेंट के लिए कर रही हैं| देखिये-









एक यूजर ने लिखा- एजाज और पवित्रा के बीच जो हुआ वो बहुत ज्यादा फालतू और बोरिंग था| उसमें एजाज बिल्कुल भी इंटरेस्टेड नहीं थे, एक यूजर ने लिखा- ये पवित्रा बेचारे एजाज को इतना परेशान क्यों कर रही है| वहीं एक ने लिखा कि पवित्रा जबरदस्ती का लव एंगल बनाने की कोशिश कर रहीं, सिर्फ़ लोगों के सामने दिखने के लिए उनको ये सब नही करना चाहिये|

End of content

No more pages to load