Bollywood News


सुशांत को न्याय दिलाने के लिए ब्रिटेन में निकली कार रैली, देखिये वीडियो

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय मांगने के अभियान में एकजुटता दिखाने के लिए ब्रिटेन में एक कार रैली आयोजित की गई थी| सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रैली के वीडियो को ट्विटर पर लोगों के साथ साझा किया है| इस वीडियो को देखकर एक बार सभी को सुशांत की याद आ गई है और सोशल मीडिया यूज़र्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर रोज नई बातें सामने आ रही हैं और इसी के साथ इस केस की मिस्ट्री उलझती ही जा रही है| कुछ समय पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया में भी लोगों द्वारा अभिनेता को न्याय दिलाने की मांग की गई थी| अब ब्रिटेन में भी उनके फैन्स अभिनेता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं| उनकी बहन श्वेता ने लंदन के साउथहॉल में बनाए गए रैली के वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है| वीडियो में कई कारों पर सुशांत की तस्वीरें लगी हुईं दिखाई दे रही हैं| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 14 जून को बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे| उनकी मौत की जांच तीन एजेंसियां - सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कर रही हैं|

End of content

No more pages to load