Bollywood News


कंगना रनौत तनिष्क के विज्ञापन पर भड़कीं, कह डाली ये बात

कंगना रनौत तनिष्क के विज्ञापन पर भड़कीं, कह डाली ये बात
बता दें कि कुछ समय पहले ही जूलरी बनाने वाले ब्रैंड तनिष्क ने एक नया विज्ञापन लोगों के सामने प्रस्तुत किया था। इस विज्ञापन पर काफी विवाद हो रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी काफी बुराई की जा रही है। जहां कुछ लोग तनिष्क के इस ऐड को लव जिहाद को बढ़ावा देने वाला बता रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह विज्ञापन हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देता है। अब इस विज्ञापन के ऊपर ऐक्ट्रेस कंगना रनौत का भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्विट किया है|

हर मुद्दे पर बेबाकी से अपने विचार रखने वाली कंगना रनौत ने ट्विटर पर इस विज्ञापन के बारे लिखा कि, "एक हिंदू के तौर पर हमें बेहद सतर्क रहने की जरूरत हैं कि ये क्रिएटिव आतंकवादी हमारे अवचेतन मन में क्या घुसा रहे हैं| हमें इस बात पर जांच करनी चाहिए कि जो सोच हमारे दिमाग में भरी जा रही है उसका हम पर क्या असर हो रहा है। अपनी सभ्यता बचाने का सिर्फ यही एक तरीका है"|

तनिष्क के विज्ञापन की तीखी आलोचना करते हुए कंगना ने आगे लिखा कि, "यह विज्ञापन कई तरह से गलत है। एक हिंदू बहू बहुत दिनों से परिवार के साथ रह रही है लेकिन उसे स्वीकार तब किया जाता है, जब वह घर के वारिस को जन्म देने वाली होती है, तो क्या वह केवल बच्चा पैदा करने की मशीन है? यह विज्ञापन केवल लव जिहाद को ही नहीं बल्कि लिंगभेद को भी बढ़ावा देता है"| देखिये-



वैसे बता दें कि सोशल मीडिया पर लगातार इस विज्ञापन की आलोचना होने के बाद तनिष्क कंपनी ने इस विज्ञापन को वापस ले लिया है। इस विज्ञापन का यूट्यूब लिंक कंपनी ने प्राइवेट कर दिया है जिसके बाद लोग इस विज्ञापन को नहीं देख पा रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस विज्ञापन के कारण त्योहारी सीजन में तनिष्क को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

End of content

No more pages to load