Bollywood News


नोरा फतेही के आगामी विडियो सौंग 'नाच मेरी रानी' गाने का रिहर्सल वीडियो लीक

नोरा फतेही के आगामी विडियो सौंग 'नाच मेरी रानी' गाने का रिहर्सल वीडियो लीक
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है| उन्होंने अपने डांस से बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाने के साथ-साथ स्टेज पर भी अपने डांस से खूब धूम मचाई है| हाल ही में नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, दरअसल यह वीडियो, एक्ट्रेस के अपकमिंग गाने 'नाच मेरी रानी' के रिहर्सल का था, जिसको बाद में नोरा ने शेयर किया है| इस वीडियो में नोरा गुरु रंधावा के साथ जबरदस्त डांस मूव्स करती नज़र आ रही हैं, यूज़र्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं|

नोरा फतेही ने इस वीडियो को फैन्स के साथ साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "हे भगवान, किसी ने 'नाच मेरी रानी' गाने का रिहर्सल वीडियो लीक कर दिया है| अब अगर ये बाहर आ ही गया है, तो ऑफिशियली रिलीज़ होने से पहले इसे हिट क्यों नहीं बना देते हम| चलिए यह करते हैं, मुझे अपना मूव्स और प्यार दिखाओ, अपनी वीडियो बनाकर और हमारे साथ वीडियो को शेयर करो"| देखिये-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो नोरा आने वाले समय में अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नज़र आने वाली हैं| खबरों की मानें तो नोरा इस फिल्म में अपने डांस का जलवा दिखाती हुई नज़र आएंगी| उनके फैन्स इस फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load