Bollywood News


तैमूर को मैदान में बैट पकड़े देख, करीना बोली 'आईपीएल में कोई जगह है क्या?'

तैमूर को मैदान में बैट पकड़े देख, करीना बोली 'आईपीएल में कोई जगह है क्या?'
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और वह अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐक्ट्रेस इस समय अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ दिल्ली में हैं। करीना कपूर ने तैमूर की क्रिकेट खेलते हुए एक तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर की है जो सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है। तैमूर का यह अदांज देखकर आपको उनके दादा और दिग्गज क्रिकेटर खिलाड़ी मंसूर अली खान पटौदी की याद आ जाएगी।

करीना कपूर ने हाल ही में को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, इसमें तैमूर क्रिकेट खेलने में व्यस्त हैं। वह हाथ में बड़ी साइज का बैट लिए बैटिंग करते नज़र आ रहे हैं। करीना कपूर ने यह तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "आईपीएल में कोई जगह है क्या? मैं भी खेल सकता हूँ"| अभिनेत्री की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूज़र्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो करीना कपूर ने आमिर खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग शुरू कर दी है। करीना कपूर का दिल्ली में 45 दिन का शूटिंग शेड्यूल है। इस फिल्म के अलावा वह करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नज़र आने वाली हैं| बता दें कि करीना कपूर दूसरी मां बनने जा रही हैं। उनकी प्रेग्नेंसी का खयाल रखते हुए फिल्ममेकर्स ने सेट पर अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उनके फैन्स सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं |

End of content

No more pages to load