Bollywood News


कल खुलेंगे सिनेमाघर, ये 6 बॉलीवुड फिल्में फिर देगीं बड़े पर्दे पर दस्तक

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण लंबे समय से देशभर के सिनेमाहॉल बंद हैं। काफी समय से बहुत सी फिल्मों की रिलीज़ अटकी हुई है जबकि कुछ फिल्मों को ऑनलाइन रिलीज़ कर दिया गया ऐसे में आखिर कल से देश के कई राज्यों में सिनेमाघर खुलने की तैयारी में हैं। इस खबर के सामने आते ही सिनेमा प्रेमी खासे एक्साइटेड हैं और ये उत्सुकता देखते हुए थियेटर्स में इस साल रिलीज हो चुकी कई मूवीज़ री-रिलीज होने के लिए तैयार हैं |

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी लोगों के साथ साझा की है| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "इस हफ्ते से जैसा कि सिनेमाहॉल फिर से खुलने वाले हैं, 6 हिंदी फिल्में इस हफ्ते री-रिलीज के लिए अनाउंस की गई हैं| इनमें 'तानाजी', 'वॉर', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान', 'मलंग', 'थप्पड़' और 'केदारनाथ' शामिल हैं| आने वाले दिनों में कई और फिल्में लोगों के सामने प्रदर्शित की जाएगीं", हालांकि उन्होंने किसी भी फिल्म की रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं किया| देखिये-



मार्च के बाद से सिनेमाघर बंद पड़े हैं, ऐसे में कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है| कई मूवीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया, सिनेमाहॉल खुलने के बाद अब कई बड़ी फिल्में रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं| इनमें से रणबीर कपूर की '83' और अक्षय की 'सूर्यवंशी' बड़ी फ़िल्में शामिल है, 83 को इसी साल क्रिसमस पर और 'सूर्यवंशी' 2021 में जनवरी और मार्च महीने में रिलीज़ की जा सकती है|

End of content

No more pages to load