Bollywood News


जैस्मिन ने दिखाई नॉमिनेशन टास्क में ताकत, राहुल की मज़ेदार हरकतों ने किया एंटरटेन

जैस्मिन ने दिखाई नॉमिनेशन टास्क में ताकत, राहुल की मज़ेदार हरकतों ने किया एंटरटेन
बिग बॉस 14 में मंगलवार का दिन हंगामे और मस्ती से भरपूर रहा| शो में नॉमिनेशन से बचने के लिए सभी प्रतिभागियों ने पूरी जी-जान लगा दी, टास्क में जैस्मिन भसीन काफी जोश में नज़र आईं| वो अकेली ही सभी से भिड़ गईं, जब जैस्मिन दुकान से मिट्टी लेकर जा रही थीं, उस दौरान एजाज़-निशांत ने उनसे समान खींचने की कोशिश की, लेकिन जैस्मिन ने अपना समान नही छोड़ा, पूरे टास्क में खूब खींचतानी देखने को मिली|

इसके बाद जैस्मिन भसीन काफी गुस्से में नज़र आईं, उन्होंने तो विरोधी टीम के सदस्यों (एजाज-निशांत) को ये तक कह दिया- "तुम आदमी के नाम पर धब्बा हो|" जैस्मिन को संचालक (निक्की तंबोली) भी बायस्ड लगीं, इस टास्क में जैस्मिन काफी उभरकर सामने आई हैं| दूसरी तरफ राहुल वैघ ने पागलपंती के द्वारा सामान पाने के लिए कोशिश की, उन्होंने अजीब से कपड़े पहनकर सिद्धार्थ को इम्प्रेस करने की कोशिश की| इसके अलावा वो जूते हाथ में लेकर सर पर मारते दिखे| देखिये-



बिग बॉस ने टास्क में घर के सदस्यों को दो टीमों में बांट दिया है, कार्य का नाम है 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है'| उन्हें गार्डन एरिया में फार्मलैंड बनाना था, जिसका फार्मलैंड अच्छा होता वो नॉमिनेशन की प्रक्रिया से सुरक्षित हो जाते| टीम A में जैस्मिन, रुबीना, अभिनव, जान, शहज़ाद हैं, वहीं टीम B में एजाज़, निशांत, राहुल और पवित्रा है| टास्क में तीनों सीनियर्स को गार्डन एरिया में दुकाने लगाई हैं, गौहर के पास मिट्टी, सिद्धार्थ के पास घास और हिना के पास फूल की दुकान है| घर के सदस्यों को इन तीनों सीनियर्स से सामान लेकर अपना फार्मलैंड बनाना है, दोनों टीम्स के पास ये ऑप्शन है कि वो विरोधी टीम का फार्मलैंड तोड़ सकते हैं| अभी टास्क खत्म नहीं हुआ है, बुधवार को टास्क में और भी ज्यादा मज़ा आने वाला है|

End of content

No more pages to load