Bollywood News


कपिल देव के बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर गेंदबाज़ मुरलीधरन पर बनेगी फिल्म, पोस्टर जारी!

बॉलीवुड में एक दौर था जब सभी निर्देशक बायोपिक बनाने पर ही ध्यान दे रहे थे, ऐसे में अब एक बार फिर ऐसा ही होने जा रहा है श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर तमिल में एक फिल्म बन रही है| जिसमें तमिल सुपरस्टार विजय सेथुपथी मुरलीधरन की भूमिका में नजर आएंगे| इस फिल्म का निर्देशन एमएस श्रीपथी कर रहे हैं| मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर आधारित इस फिल्म का नाम '800' है| 13 अक्टूबर को चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से पहले फिल्म का मोशन पोस्टर फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने इन्स्टा ग्राम पर साझा किया है| मोशन पोस्टर में मुरलीधरन की जिंदगी को एनिमेशन के रूप में दिखाया गया है|

मोशन पोस्टर रिलीज़ के मौके पर मुरलीधरन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विजय सेतुपति जैसे जानेमाने एक्टर का यह फिल्म करना सम्मान की बात है| पिछले कुछ महीने से वह खुद क्रिएटिव टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं| आगे भी जरूरत के अनुसार वे काम करते रहेंगे, वहीं विजय सेतुपति ने कुछ समय पहले कहा था कि मुरली के साथ इतना करीब रहकर काम करने की उन्हें खुशी है| वे उन्हें क्रिकेट के गुर सिखा रहे हैं, मुरली का रोल निभाने का मौका मिलने से वे बहुत खुश हैं| देखिये-



ऐसे में अब फिल्म के नाम को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है, इस फिल्म का नाम क्या होगा ये फिलहाल तय नहीं है| लेकिन खबरों कि मानें तो इस फिल्म का नाम 800 रखने की बात चल रही है, इसके पीछा का कारण ये बताया गया था कि मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लिए हैं|

ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है, ये फिल्म मुख्य रूप से तमिल में बनेगी और बाद में इससे दक्षिण भारत की सभी भाषाओं के साथ ही हिंदी और बांग्ला में भी डब किया जाएगा| इससे पहले बॉलीवुड में सचिन और धोनी के ऊपर फिल्में बनाई जा चुकी हैं, वहीं रणवीर सिंह की आगामी फिल्म '83' भी कपिल देव की बायोपिक है|

End of content

No more pages to load